आज दिनांक 10-09-2024 को राष्ट्रीय जनशक्ति संगठन द्वारा जनपद गाजियाबाद उत्तर प्रदेश में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संदीप प्रधान जी ने की जिसका कुशल संचालन राष्ट्रीय महामंत्री श्री राजीव कुमार जी ने किया जिसमें श्री महावीर आर्य राष्ट्रीय संरक्षक श्री रामफल शाक्य राष्ट्रीय संरक्षक श्री हरिकांत शर्मा राष्ट्रीय संरक्षक श्री सुभाष सिंह एडवोकेट राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री धर्मवीर सिंह राष्ट्रीय मंत्री श्री नितिन कौशिक जी राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी युवा मोर्चा के अध्यक्ष श्री लोकेश कुमार जी एवं काफी संख्या में जनपद गाजियाबाद, महानगर, युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संदीप प्रधान जी द्वारा जनपद गाजियाबाद की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती सुमन देवी जी को मनोनयन पत्र सोपा गया। साथ ही जनपद गाजियाबाद की जिला कार्यकारिणी के उच्च पदाधिकारी एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी को भी मनोनयन पत्र सोपा गया।।