आत्मीय जनमानस की दशकों तक सामान्य तथा कोरोना जैसे समय में सेवा करने वाले सज्जनों ने जब एक साथ जुड़कर विधिवत कार्य करना तय किया तब, वर्ष 2022 में "राष्ट्रीय जनशक्ति संगठन" बना।
तभी से संगठन लगातार जनमानस की सेवा कर रहा है।
अपना कार्य क्षेत्र संपूर्ण भारत देश है। संगठन जिन पांच बिंदुओं को लेकर सेवा के लिए समर्पित है वे पांच बिंदु हैं;
1) सामाजिक भाईचारा को बढ़ावा देना
2) स्वास्थ्य के क्षेत्र में जनमानस की सेवा करना
3) शिक्षा के क्षेत्र में जागरूकता व मेधावी छात्र-छात्राओं को बढ़ावा देना
4) महिलाओं को सामाजिक व आर्थिक रूप से सशक्त करना
5) रोजगार के क्षेत्र में युवा वर्ग एवं बेरोजगार व्यक्तियों की सहायता करना।
संगठन अपने तीन वार्षिक उत्सवों; संगठन स्थापना दिवस, भारतीय स्वतंत्रता दिवस, भारतीय गणतंत्र दिवस; को विधिवत प्रति वर्ष मनाता है।